मुजफ्फरनगर: प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

HIGHLIGHTS
- प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
- शिव चौक पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
- कंट्रोल रूम, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
भगवान शिव का किया जलाभिषेक
शिव चौक पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले शिव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसएसपी के साथ कांवड़ मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प बरसाकर उनका स्वागत किया और उनकी सफल यात्रा की कामना की।
कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, खोया-पाया केंद्र और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
समीक्षा बैठक में तैयारियों पर चर्चा
इससे पहले विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई, बिजली व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक किया पैदल मार्च
समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
बैठक और निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी (ईओ) समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.