मुजफ्फरनगर: मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, खालापार थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम खालापार थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
- बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के.
- मिश्रा ने की।
- इसमें धर्मगुरु, ताजियादार और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
- शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील बैठक में एएसपी सिद्धार्थ के.
- मिश्रा ने सभी से मोहर्रम पर्व को भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की।
मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम खालापार थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने की। इसमें धर्मगुरु, ताजियादार और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
बैठक में एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने सभी से मोहर्रम पर्व को भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने ताजियों की निर्धारित ऊंचाई का पालन करने, जुलूस मार्गों का ध्यान रखने और विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने शासन और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। यदि कोई संदिग्ध स्थिति या समस्या दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाए।
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
सीओ नगर ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक खालापार बबलू सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.