मुजफ्फरनगर: दो बच्चों संग एक साल से लापता महिला, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

मुजफ्फरनगर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ पिछले एक साल से लापता है। लगातार तलाश के बावजूद अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन अब आम लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
3 अगस्त 2025 से लापता है महिला और बच्चे
परिजनों के अनुसार 41 वर्षीय शबीना 3 अगस्त 2025 को अपनी छह वर्षीय बेटी जैनब और पांच वर्षीय बेटे समद के साथ घर से निकली थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिवार ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। लंबे समय से कोई जानकारी न मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं।
समाज से मदद की अपील
बच्चों के पिता और अन्य परिजन लगातार खोज में जुटे हुए हैं और अब उन्होंने समाज से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि किसी भी तरह की छोटी जानकारी भी परिवार को मिलाने में मददगार हो सकती है।
संगठन भी आया समर्थन में
इस मामले में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा भी परिवार के समर्थन में आगे आया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति शबीना और दोनों बच्चों का सही सुराग देगा या उन्हें परिवार से मिलाने में मदद करेगा, उसे संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विवरण जारी
लापता महिला शबीना की उम्र 41 वर्ष बताई गई है। घर से निकलते समय उन्होंने पीले रंग का सूट पहन रखा था। वहीं उनकी बेटी जैनब नीले रंग की फ्रॉक और बेटा समद सफेद टी-शर्ट में था।
परिजनों ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन तीनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें, ताकि परिवार को उनका पता चल सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.