मुजफ्फरनगर: महिला मित्र से मिलने आए युवक की हत्या, नाले में मिला शव

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट में एक युवक की निर्मम हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव बोरे में बंद अवस्था में नाले में मिला। पुलिस ने घटना के साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि युवक से मिलने आई महिला फरार है। महिला की तलाश जारी है और उसके व अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी जीवन उर्फ संजीव शनिवार शाम अपने गांव के साथी दीपक के साथ हरसौली निवासी विधवा महिला सोनिया से मिलने सरवट के किराए के मकान पर गया था। सोनिया के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है और तीन दिन पहले ही उसने सरवट में मकान किराए पर लिया था।
मकान के बाहर खड़े दीपक का कहना है कि जीवन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब दीपक मकान में गया, तो महिला ने बताया कि जीवन पहले ही चला गया है। युवक की खोज के बाद दीपक वापस अपने गांव लौट गया। रविवार को सरवट के नाले में जीवन का शव बोरे में बंद अवस्था में पाया गया। शव पर कान पर चोट के निशान भी देखे गए।
पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों से बातचीत की और दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि जीवन विधवा महिला से मिलने आया था। इस मामले में एसएचओ मंडी, राजू कुमार साव ने बताया कि हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया। महिला आरोपी मकान खाली कर फरार हो गई है।
परिजनों की तहरीर पर महिला और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।
बताया गया है कि जीवन की एक बहन और दो भाई पुलिस विभाग में तैनात हैं। उसका एक भाई प्रदीप बुलंदशहर में, दूसरा पीलीभीत में और बहन मिंटो बरेली पुलिस लाइन में तैनात है। जीवन शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.