राकेश टिकैत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को नरेश टिकैत ने थाने जाकर छुड़वाया

बागपत: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। बासौली गांव के एक युवक द्वारा फेसबुक लाइव के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद स्थिति उस समय और अधिक गरमा गई जब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत स्वयं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रमाला थाने पहुंच गए। थाने में मौजूद अधिकारियों के सामने युवक को पेश किया गया, जहां उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने का आश्वासन दिया।
मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के पक्ष में खड़े नरेश टिकैत ने युवक को माफ करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग गलत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संयम रखने और युवक को क्षमा करने की अपील की।
इसके बाद पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान भाकियू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदीप धामा, इंद्रपाल, हरेंद्र दांगी, धीरज राठी, अक्षय तोमर सहित अन्य लोग शामिल थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.