'धन्यवाद तिरुवनंतपुरम...', निकाय चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का रिएक्शन

केरल की राजनीति में एक अहम बदलाव का संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिले जनादेश पर प्रसन्नता जताई है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा संदेश में इसे राज्य की राजनीति के लिए निर्णायक मोड़ बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन देने वाले केरल के मतदाताओं के प्रति वह आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राज्य की जनता अब यूडीएफ और एलडीएफ, दोनों ही गठबंधनों से निराश हो चुकी है और उन्हें विश्वास है कि सुशासन और विकास के नए अवसर केवल एनडीए ही प्रदान कर सकता है।
तिरुवनंतपुरम को लेकर विशेष संदेश
पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है। उनके अनुसार, जनता यह मानने लगी है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने की क्षमता भाजपा के पास है।
विकास को मिलेगी नई गति
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा-एनडीए का लक्ष्य तिरुवनंतपुरम को एक अधिक आधुनिक, जीवंत और नागरिकों के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास कार्यों को तेज किया जाएगा और आम लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उम्मीदों की अभिव्यक्ति है।
उन्होंने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सफलता दिलाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम वर्षों से जमीनी स्तर पर किए गए संघर्ष, समर्पण और मेहनत का फल है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने उनके योगदान पर गर्व जताया।
एनडीए सबसे बड़ा दल बना
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। गठबंधन ने 101 में से 50 वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही नगर निगम में वाम मोर्चे का करीब 45 वर्षों से चला आ रहा वर्चस्व समाप्त हो गया, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन को केवल 29 वार्डों में संतोष करना पड़ा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.