लखनऊ ट्रिपल मर्डर: मुख्य आरोपी ऋषभ का चाचा गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

HIGHLIGHTS
- सआदतगंज पुलिस ने राजेश शुक्ला को उसके इलाके से गिरफ्तार किया।
- आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
- राजेश तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला का चाचा है।
लखनऊ: राजधानी में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा की मुलाकात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला को सआदतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
राजेश शुक्ला, ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला का चाचा है। पुलिस ने उसे सआदतगंज इलाके से ही पकड़ा। वहीं, इस मामले में फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामी ऋषभ की बहन दिव्या की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। इससे पहले पुलिस ऋषभ शुक्ला समेत हत्याकांड के छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
डीजीपी ने पीड़ित परिवार से की थी मुलाकात
शुक्रवार को डीजीपी राजीव कृष्णा ब्राह्मणी टोला पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी को उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।
मुलाकात के दौरान शिवाजी तिवारी की पत्नी ने राजेश शुक्ला उर्फ तुन्नू और उसके चचेरे भाई रविंद्र शुक्ला के एनकाउंटर की मांग की थी।
26 अक्टूबर को गोली मारकर की गई थी तीन लोगों की हत्या
सचिवालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी और आरएसएस के जिला कार्यवाह रह चुके शिवाजी तिवारी (62), लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू और शिवाजी तिवारी के बेटे सुयश तिवारी (30) की 26 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी।
कार पार्किंग और चबूतरे को लेकर हुए विवाद में ऋषभ शुक्ला ने तीनों को गोली मार दी थी। बिजली के सामान का कारोबार करने वाले सुयश तिवारी की शादी पांच दिसंबर को होने वाली थी।
आरोप है कि शिवाजी तिवारी के पिता ने वर्षों पहले जिस परिवार को पनाह दी थी, उसी परिवार के ऋषभ शुक्ला आदि के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.