NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, 22 जून तक टेलीग्राम पर लगी रोक

नई दिल्ली। NEET UG की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह रोक 21 जून को होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाई गई है और 22 जून तक प्रभावी रहेगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत निर्देश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम की सेवाओं को सीमित अवधि के लिए नियंत्रित किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाहों को रोका जा सके।
मैसेज एडिटिंग फीचर पर भी रोक
एनटीए ने यह भी जानकारी दी कि टेलीग्राम के “मैसेज एडिटिंग” फीचर को भी 30 जून 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस फीचर का दुरुपयोग परीक्षा से जुड़ी फर्जी जानकारी या पेपर लीक के दावों को गढ़ने में किया जा सकता है।
परीक्षा सुरक्षा को लेकर सख्ती
सरकार का यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों और फर्जी दावों पर नियंत्रण के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं, खासकर बड़े स्तर की राष्ट्रीय परीक्षाओं के दौरान।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.