नई दिल्ली: फरवरी में भी हवा जहरीली, AQI 229 तक पहुंचा

नई दिल्ली। राजधानी में इस बार मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने के बावजूद फरवरी में लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। जनवरी के बाद अब फरवरी के दिन भी पिछले साल की तुलना में अधिक प्रदूषित दर्ज किए गए हैं।
हवा में मानक से अधिक प्रदूषक कण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 229 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। यह एक दिन पहले के 213 से 16 अंक अधिक है। रविवार की शाम चार बजे दिल्ली में पीएम10 का स्तर 187 माइक्रोग्राम/घन मीटर और पीएम2.5 का स्तर 101 माइक्रोग्राम/घन मीटर दर्ज किया गया। यानी हवा में मानक सीमा से लगभग पौने दो गुना अधिक प्रदूषक कण मौजूद थे।
प्रदूषण का स्तर पहले से अधिक
विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर सर्दियों के जाने और मौसम गर्म होने के साथ हवा की रफ्तार बढ़ जाती है, जिससे प्रदूषण कम होता है। लेकिन इस बार हवा की गति धीमी रहने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। जनवरी में दिल्ली का प्रदूषण पहले से अधिक रहा था और फरवरी के दिन भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित रहे हैं।
तापमान में तेजी से वृद्धि
दिल्ली का मौसम लगातार गर्म हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 27 से 95 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.