लद्दाख में नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का भव्य स्वागत

लद्दाख के नए उपराज्यपाल, विनय कुमार सक्सेना, का वीरवार को लेह स्थित कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय राजनीतिक नेता, धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि और आम जनता ने उन्हें आदरपूर्वक अभिनंदन किया।
सक्सेना अगले दिन, यानि शुक्रवार, को उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 13 मार्च को दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बौद्ध स्टडीज, आर्य नागार्जुन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अरुण पल्ली, द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
विनय कुमार सक्सेना, कविंद्र गुप्ता की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.