नीता अंबानी ने किया विश्व कप विजेताओं का सम्मान, रोहित और हरमनप्रीत रहे मौजूद

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने सोमवार को भारत के विश्व कप विजेताओं का सम्मान किया। मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी, और पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित कई क्रिकेट दिग्गज मौजूद रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके योगदान को देश के लिए गर्व का विषय बताया गया।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने झोला कई खिताब
साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार रहा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में पुरुष टीम ने 12 साल के इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। दुबई में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। इसके पहले टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में जीता था। साल 2025 में भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक सफलता
महिला क्रिकेट के क्षेत्र में भी 2025 यादगार रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का पहला खिताब जीता। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम ने यह सपना साकार किया। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल किया। यह जीत केवल क्रिकेट की नहीं, बल्कि महिला खेलों के आत्मविश्वास और सम्मान की भी जीत थी।
दृष्टिबाधित महिला टीम ने बनाई इतिहास
भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। कोलंबो में खेले गए फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने वाली नेपाल टीम केवल 114 रन पर पांच विकेट ही बना सकी। जवाब में भारत ने 12 ओवर में 117 रन पर तीन विकेट बनाकर आराम से लक्ष्य हासिल किया और टूर्नामेंट की पहली चैंपियन बनी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.