एक्सप्रेसवे उद्घाटन पर पंकज चौधरी का विपक्ष पर वार, बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के मौके पर गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता पूरी तरह जागरूक है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान देकर सामाजिक न्याय और समानता की मजबूत नींव रखी थी। आज भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती के अवसर पर इस तरह की बड़ी विकास परियोजना का लोकार्पण होना सभी के लिए गर्व का विषय है।
पंकज चौधरी ने आगे कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश में विकास कार्यों को गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले प्रदेश में एक्सप्रेसवे की हिस्सेदारी सीमित थी, लेकिन अब तेजी से बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर और उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा और आने वाले समय में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.