एआई समिट विवाद के बाद पीयूष गोयल ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली। एआई समिट में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से तीखे सवाल किए और नेहरू-गांधी परिवार पर आरोप लगाए।
गोयल ने कहा कि राहुल गांधी और उनके परिवार का राजनीतिक इतिहास समझौता करने वाला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश और जनहित के साथ समझौता किया है और विदेशी प्रभाव में रहकर अपनी नीतियों को आगे बढ़ाया है।
राहुल गांधी पर व्यक्तिगत आरोप
गोयल ने कहा, “राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के पोस्टर बॉय बन गए हैं। वे बार-बार विदेश यात्रा पर जाते हैं, प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हैं और संवेदनशील क्षेत्रों जैसे लद्दाख में पहुंचकर विवाद पैदा करते हैं। उनके कुछ करीबी संबंध भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। पूरा देश देख रहा है कि राहुल गांधी किस प्रकार की ओछी राजनीति कर रहे हैं।”
कांग्रेस के पूर्व नेताओं पर भी निशाना
पीयूष गोयल ने कांग्रेस के पूर्व नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केवल सोनिया और राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी देश के साथ समझौता करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने शिमला समझौते का उदाहरण देते हुए कहा कि 1971 में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को छोड़ने के फैसले में कांग्रेस सरकार ने देशहित से समझौता किया।
गोयल ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस हमेशा से देश के हितों से समझौता करते रहे हैं, और इसके उदाहरण जनता के सामने हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.