पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत, ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हालात गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और सह प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से महत्वपूर्ण बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी संघर्ष और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
पीएम मोदी ने जताया भारत का रुख
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि उन्होंने ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा भारत की प्राथमिकता है।
नौवहन स्वतंत्रता और भारतीय समुदाय का कल्याण
पीएम मोदी ने बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना और शिपिंग लाइनों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए क्राउन प्रिंस की निरंतर मदद और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.