प्रधानमंत्री मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को 98वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 8 नवंबर को भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने आडवाणी को द्रष्टा, विद्वान और प्रतिष्ठित स्टेट्समैन बताते हुए उनके देशभक्ति और विकास में योगदान की सराहना की।
पीएम ने कहा कि आडवाणी का जीवन निस्वार्थ भाव और अटल सिद्धांतों की सेवा में समर्पित रहा है। उन्होंने भगवान से आडवाणी को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करने की कामना की।

आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से 2024 में सम्मानित किया गया था। इससे पहले उन्हें 2015 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में आडवाणी सबसे लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहे हैं और उनका योगदान भारतीय राजनीति और लोकतांत्रिक परिदृश्य में अमिट है।
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता किशनचंद आडवाणी एक उद्यमी थे और मां का नाम ज्ञानी देवी था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से और आगे की पढ़ाई हैदराबाद के डीजी नेशनल स्कूल से पूरी की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.