मुजफ्फरनगर
सड़क हादसे में श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष की मौत

मुजफ्फरनगर। श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति के अध्यक्ष विशाल गोयल की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके निधन की खबर से परिवार और समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, नई मंडी निवासी विशाल गोयल अलमासपुर से अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी उनका वाहन कार के डिवाइडर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल हुए विशाल गोयल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को उनके घर पर परिचित और शुभचिंतक पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। दोपहर को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.