सनातन परंपराओं की रक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौती: स्वामी यशवीर

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्षेत्र के एक गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।
रविवार को चांदनी वाला मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के प्रति सतर्क और संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि जागरूकता और एकता के माध्यम से ही सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा संभव है। उन्होंने हिंदू समाज से आपसी एकजुटता के साथ सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक उत्कर्ष ने संघ की शताब्दी यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर अब तक के कार्यों, सामाजिक सेवा, आपदा राहत, राष्ट्र निर्माण और समाजिक समरसता के प्रयासों को विस्तार से बताया। साथ ही संघ के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए योगदानों को भी रेखांकित किया।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.