बंगलूरू में हिंदी दिवस बैठक के दौरान प्रदर्शन: 41 कन्नड़ कार्यकर्ता गिरफ्तार

बंगलूरू। कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में गुरुवार को पुलिस ने कन्नड़ संगठन के 41 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने हिंदी दिवस कार्यक्रम के दौरान एक होटल में घुसकर हंगामा किया।
गृह मंत्रालय की राजभाषा समिति द्वारा रेसकोर्स रोड स्थित पांच सितारा होटल में 23 से 25 सितंबर तक हिंदी प्रोत्साहन बैठक आयोजित की जा रही थी। गुरुवार को अंतिम सत्र के दौरान करीब 30 से 40 कन्नड़ कार्यकर्ता अचानक होटल में प्रवेश किए और ‘हिंदी थोपने का प्रयास बंद करो’ जैसे नारे लगाते हुए बैठक में बाधा डाली।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हाई ग्राउंड्स थाना में मामला दर्ज किया गया।
भाजपा नेताओं पर भी केस
वहीं, गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों की खराब हालत और गड्ढों के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। बीवाई. विजयेंद्र के आह्वान पर 24 सितंबर को आरटी स्ट्रीट पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शन किया गया।
कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 223 और कर्नाटक पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.