दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया, तिरंगा रैली में जा रहे थे कनॉट प्लेस

HIGHLIGHTS
- दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को प्रिवेंटिव मेजर के तहत हिरासत में लिया।
- पुलिस के मुताबिक, सीजेपी कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं मिली थी।
- हिरासत के दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, दीपके और अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी।
जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान दीपके ने पुलिस से सवाल किया कि उन्हें किस वजह से हिरासत में लिया जा रहा है। इस पर पुलिस ने बताया कि उन्हें प्रिवेंटिव मेजर के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।
अभिजीत ने पुलिस से कहा कि वह कोई कानून नहीं तोड़ रहे हैं और अकेले जा रहे हैं, फिर उन्हें क्यों ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जवाब दिया कि वह वहां नहीं जा सकते। इस पर दीपके ने कहा कि वह वहां जा ही नहीं रहे हैं और पुलिस उन्हें बता दे कि कहां जाना है।
कनॉट प्लेस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तिरंगा यात्रा को लेकर कनॉट प्लेस के आउटर, मिडिल और इनर सर्किल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पूरे कनॉट प्लेस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेंट्रल पार्क में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पार्क के सभी गेटों के साथ-साथ अंदर और बाहर हर जगह दिल्ली पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के महिला और पुरुष जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था इस तरह की गई है कि किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि को रोका जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.