रालोद अधिवेशन: जयंत चौधरी फिर चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को कोसीकलां की अनाज मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन शुरुआत में भीड़ कम रहने के कारण पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी दोपहर करीब 2:45 बजे सभा स्थल पहुंचे। उनके आगमन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई और सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से जयंत चौधरी को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके चयन के साथ ही सभा स्थल ‘किसान नेता जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।
14 प्रदेशों के अध्यक्ष और पदाधिकारी हुए शामिल
रालोद के राष्ट्रीय अधिवेशन और जनसभा की घोषणा एक सप्ताह पहले की गई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 14 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। पूरे सप्ताह पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में लगे रहे।
रविवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था, लेकिन निर्धारित समय तक अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच सकी। दोपहर 1 बजे से मंच पर मौजूद पदाधिकारियों ने संबोधन देना शुरू किया।
जयंत चौधरी दोबारा बने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
करीब पौने तीन बजे जयंत चौधरी सभा स्थल पहुंचे तो माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर जयंत चौधरी के नाम का समर्थन किया और उन्हें पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.