सहारनपुर में टायर फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो मजदूरों की मौत, पांच झुलसे

सहारनपुर। शेखपुरा कदीम क्षेत्र में स्थित टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में रविवार को भयंकर हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद फैक्टरी में अफरातफरी मच गई, वहीं पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्टरी में अचानक बॉयलर फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और आग फैल गई। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए। आग की लपटों में कई मजदूर फंस गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।
फैक्टरी के मालिक ब्रिजेश प्रजापति बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह फैक्टरी छह दिन पहले छोटी दिवाली के अवसर पर शुरू की गई थी। आग लगने से दो मजदूरों की मौत हुई, जबकि पांच घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की चिंता अस्पताल में दिखाई दे रही थी।
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि बॉयलर फटने का कारण क्या था और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं। इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा नियमों और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए और फैक्टरी संचालन में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.