सहारनपुर: हुक्का विवाद में किसान संगठन और एसडीएम में कहासुनी, वीडियो वायरल

सहारनपुर जिले की रामपुर मनिहारान तहसील परिसर में सोमवार को किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव के ग्रामीणों के साथ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ता तहसील परिसर में हुक्का पीते भी देखे गए।
एसडीएम के रोकने पर बढ़ा विवाद
तहसील परिसर में मौजूद एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने कार्यकर्ताओं को हुक्का पीने से मना किया। इस पर संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया और मामला सुर्खियों में आ गया।
एसडीएम ने दी चेतावनी
डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि ठाकुर पूरण सिंह किसान संगठन के लोग गांव नन्हेड़ा कलां की हड़वाड़ भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। हुक्का पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने आत्महत्या की धमकी दी, जिस पर सभी को पाबंद किया गया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
कब्जा हटाने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त
देर शाम एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक गांव पहुंचे और कब्जाधारियों से बातचीत की। कब्जाधारियों ने लिखित में स्वयं कब्जा हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.