देवबंद: दारुल उलूम में जल चढ़ाने का ऐलान, ललित शर्मा की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट

HIGHLIGHTS
- ललित शर्मा ने 8 अगस्त को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था।
- उन्होंने दारुल उलूम परिसर में शिव मंदिर और शिवलिंग होने का दावा किया।
- मई में भी उन्होंने वैज्ञानिक जांच और खोदाई की मांग उठाई थी।
देवबंद। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने 11 अगस्त को दारुल उलूम में जल चढ़ाने की घोषणा की है। उनके इस एलान के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। ललित शर्मा इससे पहले भी अपने विवादित बयानों और प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में रहे हैं। विवादित बयान के मामले में उत्तराखंड में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है।
ललित शर्मा ने आठ अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह 11 अगस्त को दारुल उलूम पहुंचकर जल चढ़ाएंगे। उनका दावा है कि दारुल उलूम परिसर में करीब 14 फीट नीचे शिव मंदिर और शिवलिंग मौजूद है। मई में भी उन्होंने इसी तरह का दावा करते हुए प्रशासन से वैज्ञानिक जांच कराने और खोदाई की मांग की थी।
प्रशासन की ओर से उनके दावे की जांच को लेकर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी। जून में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की मौत हुई थी। इस घटना के बाद ललित शर्मा पर कथित भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जून में ही शामली के कथित धर्मांतरण मामले को लेकर उन्होंने प्रदर्शन और आत्मदाह की घोषणा की थी। बाद में उनके नेतृत्व में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शामली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। दिल्ली के उत्तम नगर में युवक तरुण की हत्या के बाद मार्च में भी उनके नाम से ईद के दौरान खून की होली खेलने जैसी कथित चेतावनी सामने आई थी। इसके अलावा भी ललित शर्मा कई अन्य मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
दारुल उलूम ने साधी चुप्पी, पुलिस प्रशासन अलर्ट
11 अगस्त को जल चढ़ाने की चेतावनी को लेकर दारुल उलूम की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कांवड़ यात्रा के कारण पहले से ही अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। ललित शर्मा की चेतावनी के बाद खुफिया विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।
विवादित बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे ललित शर्मा
दारुल उलूम में 11 अगस्त को जल चढ़ाने के एलान के बाद चर्चा में आए हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा इससे पहले भी विवादित बयानों और प्रदर्शनों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनके बयानों के संबंध में उत्तराखंड में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।
क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित कुमार सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.