उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे को लेकर कश्मीर में सुरक्षा चाक-चौबंद

श्रीनगर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 26 फरवरी को कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस समय गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन चल रहा है, जिसमें देशभर से खिलाड़ी और कई पर्यटक शामिल हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को और बढ़ा दिया गया है।
पिछले एक सप्ताह में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के कई प्रयास नाकाम किए हैं और उनके द्वारा लगाए गए आईईडी निष्क्रिय किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकवादी निश्चित तौर पर इस दौरे के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।
श्रीनगर शहर और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती की गई है। सभी एंट्री पॉइंट और भीड़ वाले इलाके विशेष निगरानी में हैं। इसके अलावा, रात में विशेष पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.