हरियाणा
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन 2 महीने रहेगी बंद, जानें रूट डायवर्जन

HIGHLIGHTS
- 18 अगस्त सुबह 6 बजे से लागू होगा ट्रैफिक प्रतिबंध।
- रामपुरा चौक से आईएमटी मानेसर तक सर्विस लेन रहेगी बंद।
- ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग बताए।
गुरुग्राम में जेएमडीए की ओर से सेक्टर-76 से 80 और हाईवे के किनारे आरसीसी स्टार्म वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते दिल्ली-जयपुर मार्ग की सर्विस लेन को करीब दो महीने के लिए बंद किया जाएगा। यह प्रतिबंध 18 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा।
यातायात पुलिस ने सोमवार दोपहर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
यातायात पुलिस के अनुसार, दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली सर्विस लेन रामपुरा चौक फ्लाईओवर के नीचे से आईएमटी मानेसर तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान छह रूट डायवर्जन भी लागू किए गए हैं।
ये हैं रूट डायवर्जन
- जयपुर से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर रामपुरा जाने के लिए वाहन चालक निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करें।
- नौरंगपुर जाने के लिए खेड़कीदौला टोल से पहले यू-टर्न लें और फिर नौरंगपुर की ओर जाएं।
- आईएमटी मानेसर से सेक्टर-85 जाने के लिए रामपुरा एग्जिट से उतरकर सेक्टर-85 की ओर जाएं।
- रामपुरा से जयपुर की तरफ जाने के लिए सेक्टर-85 वाली सर्विस रोड लें, खेड़कीदौला से पहले यू-टर्न लें और फिर हाईवे से आगे जाएं।
- सेक्टर-85 से रामपुरा और नौरंगपुर जाने के लिए सीधे रामपुरा फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.