शामली: पाकिस्तानी आतंकी की फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

शामली। पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और शुरुआती जांच में यह पता चला है कि वायरल फोटो एआई तकनीक का उपयोग करके तैयार किया गया था।
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि कैराना क्षेत्र के गांव बीनड़ा का एक युवक अपनी फेसबुक आईडी से शहजाद भट्टी की हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आशंका जताई कि आरोपी का विदेशी तत्वों से संपर्क हो सकता है और इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।
पोस्ट में शहजाद भट्टी के साथ एक अन्य युवक भी हथियारों के साथ नजर आया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महानिदेशालय (डीजीपी) ने शामली पुलिस को मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह फोटो वास्तविक नहीं बल्कि एआई तकनीक से तैयार किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम टीम और स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक और खतरनाक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.