कश्मीर टाइम्स अखबार के दफ्तर पर एसआईए का छापा, एके-47 और ग्रेनेड बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने जम्मू में एक अंग्रेज़ी समाचार पत्र कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर गुरुवार को छापेमारी की। अधिकारियों का कहना है कि अखबार पर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने, संप्रभुता को खतरा पहुंचाने और नफरत फैलाने के आरोप हैं।
सूत्रों के अनुसार, SIA की टीम ने छापेमारी के दौरान कार्यालय और कंप्यूटर की पूरी जांच की। इस दौरान एके-47, पिस्तौल के कुछ राउंड और एक लीवर ग्रेनेड बरामद किए गए। अखबार की एडिटर के नाम को भी एफआईआर में शामिल किया गया है, और उनसे पूछताछ की संभावना है।
अधिकारी ने बताया कि अखबार के प्रमोटर्स और कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। SIA की कार्रवाई के तहत कार्यालय और संबंधित उपकरणों की पूरी तलाशी ली गई।
श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में भी छापेमारी
हाल ही में दिल्ली में हुई ब्लास्ट घटना के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में दो दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने एक बड़े आतंकवादी साजिश मामले में कार्रवाई की थी।
सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर के शिरीन बाग स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी तलाशी ली गई। इसमें आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों, कट्टरपंथ फैलाने वालों और आतंकवादी समूहों में भर्ती करवा रहे लोगों के खिलाफ नए मामले की जांच की जा रही है। तलाशी के लिए SIA ने कोर्ट से सर्च वारंट भी प्राप्त किया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.