16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग का ऐलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण किया जाएगा।
आयोग के अनुसार, जनगणना के अंतर्गत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया और साझा जमीनी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस चरण का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। तीसरे चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।
हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा SIR
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस चरण के बाद लगभग पूरा देश SIR प्रक्रिया में शामिल हो जाएगा, हालांकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को इसमें फिलहाल शामिल नहीं किया गया है। इन क्षेत्रों में मतदाता सूची कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फीले इलाकों की मौसम परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
आयोग ने यह भी बताया कि इस चरण में दिल्ली को शामिल किया गया है, जहां 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
दूसरे और पहले चरण का विवरण
एसआईआर के दूसरे चरण में यह प्रक्रिया नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर 2025 से शुरू की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ पुदुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार शामिल थे।
इनमें तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे चुनावी राज्य भी शामिल रहे।
वहीं, पहले चरण में केवल बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.