जम्मू-कश्मीर में सरगुजा की टीम का शानदार प्रदर्शन, 6 गोल्ड सहित 12 मेडल पर कब्जा

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के युवा खिलाड़ियों ने 7वीं राष्ट्रीय क्वांन की डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। जम्मू-कश्मीर के इंडोर स्टेडियम में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सरगुजा की टीम ने कुल 12 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रोंज शामिल हैं। देशभर से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लिए थे।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का दम
इस प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर क्वांन की डो संघ और क्वांन की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। एशिया क्वांन की डो फेडरेशन के सीईओ सतीश धुल और फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी चेयरमैन सुनील दत्त के मार्गदर्शन में यह टूर्नामेंट संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की ओर से 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 8 खिलाड़ियों ने डबल इवेंट में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। सरगुजा जिले से 15 खिलाड़ियों की टीम कोच अमन गुप्ता, पल्लवी, साकेत द्विवेदी और शशी प्रभा लकड़ा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुई।
पदक विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
सरगुजा के खिलाड़ी फुल कॉन्टैक्ट, सेमी कॉन्टैक्ट फाइट, क्वांनस और वेपनस (हथियार) जैसे विभिन्न इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैदान में अपनी छाप छोड़ी। केशव अग्रवाल, राघवी जयसवाल, पहल अग्रवाल, एंजल रोज खाखा, प्रगति सिंह पैंकरा और रौनिका तिग्गा ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
सिल्वर मेडल में दिव्या राजवाड़े, विनीत राजवाड़े, संजना सूर्यवंशी, श्यामांश अग्रवाल और वाणी जयसवाल ने नाम कमाया, जबकि सृष्टि साहू ने ब्रोंज मेडल जीतकर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया। पूरे प्रदेश की टीम ने कुल 19 गोल्ड, 11 सिल्वर और 19 ब्रोंज मेडल हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ टीम को 'बेस्ट स्पोर्ट्स टीम' का अवार्ड भी मिला।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.