सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार वापसी, साल भर बाद बनाया अर्धशतक

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत अब नज़दीक है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में शानदार वापसी की है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में उन्होंने दमदार अर्धशतक लगाया।
ईशान किशन और सूर्या का तूफानी प्रदर्शन
भारत की ओर से इस मैच में दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन ने महज 21 गेंदों में अपना टी20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर जगह बना ली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
अक्तूबर 2024 के बाद पहला 50+ स्कोर
सूर्यकुमार यादव ने अक्टूबर 2024 के बाद 24 पारियों के अंतराल के बाद यह पहला अर्धशतक बनाया। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। अब तक उन्होंने यह कारनामा 22 बार किया है। अभिषेक शर्मा ने 8 बार, वहीं फिल सॉल्ट और एविन लुईस ने 7-7 बार 25 या कम गेंदों में 50 रन पूरे किए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.