देश को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सूर्यकांत ने ली हिंदी में शपथ

देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत ने आज राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। शपथ ग्रहण की विशेष बात यह रही कि जस्टिस सूर्यकांत ने हिंदी में शपथ लेते हुए कार्यभार संभाला।
समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अनेक केंद्रीय मंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
#WATCH | दिल्ली: जस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रपति भवन में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/bAWAWbWpjf
पूर्व CJI गवई ने किया अनोखा कदम
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने अपने उत्तराधिकारी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए मिसाल पेश की। उन्होंने जस्टिस सूर्यकांत को पदभार सौंपने के बाद अपनी आधिकारिक कार राष्ट्रपति भवन के बाहर ही छोड़ दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.