दिल्ली में पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन अब कहलाएगा मधुबन चौक

दिल्ली। राजधानी के पीतमपुरा इलाके के मेट्रो स्टेशन को अब मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई स्टेट नेमिंग अथॉरिटी (एसएनए) की बैठक में इस बदलाव को स्वीकृति दी गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों की ओर से लंबे समय से स्टेशन का नाम आसपास के प्रमुख चौराहे के अनुरूप रखने की मांग की जा रही थी।
नाम परिवर्तन की अनुमति मिलते ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने स्टेशन परिसर में लगे सभी साइनबोर्ड और यात्री सूचना पटों को नए नाम से अपडेट कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार स्टेशन का नया नाम उसकी वास्तविक भौगोलिक स्थिति को दर्शाता है, क्योंकि यह आउटर रिंग रोड पर स्थित मधुबन चौक के निकट पड़ता है।
गौरतलब है कि स्टेट नेमिंग अथॉरिटी दिल्ली सरकार के अधीन कार्यरत एक सलाहकार निकाय है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, कॉलोनियों और अन्य सरकारी परिसरों के नामकरण या नाम परिवर्तन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार कर सिफारिशें करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.