यूपी में एलपीजी की कोई कमी नहीं, घबराकर लाइन में न लगें: प्रमुख सचिव

लखनऊ। प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं आयुक्त रणवीर प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त एलपीजी सिलिंडर मौजूद हैं। साथ ही, राज्य को 8,000 किलोलीटर (80 लाख लीटर) केरोसिन भी उपलब्ध कराया गया है और इसके वितरण के लिए जिलों से मांगें मांगी जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घबराकर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है।
रणवीर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की भी पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और एलपीजी सिलिंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था 100 प्रतिशत सुनिश्चित की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी ने घरेलू सिलिंडरों को किसी व्यावसायिक संस्थान को प्रदान किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर जिले में वितरण प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है और ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली का पालन अनिवार्य किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, 11 मार्च को प्रदेश में 7.5 लाख सिलिंडरों की बुकिंग हुई, जबकि वितरण 6.60 लाख सिलिंडरों का हुआ। सामान्य दिनों में 11 लाख बुकिंग और 8 लाख सिलिंडरों का वितरण होता है। इस प्रकार, इस बार वितरण में मामूली कमी देखने को मिली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.