पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगी बढ़ोतरी, सरकार ने की अफवाहों से बचने की अपील

नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए कहा कि देश में ईंधन और रसोई गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से घबराकर खरीदारी न करें।
अधिकारी ने कहा, “नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा की बचत पर ध्यान दें और किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों को ही देखें।”
मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद घरेलू एलपीजी, पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और सीएनजी की आपूर्ति देशभर में 100 प्रतिशत सुनिश्चित की गई है। पिछले तीन दिनों में करीब 1.40 करोड़ एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग हुई, जिनमें से लगभग 1.39 करोड़ की डिलीवरी भी पूरी कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.