चोर ने पुलिस से बचने के लिए निगला ब्रेसलेट, अब अस्पताल में चल रही निगरानी

बरेली में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोर की चालाकी के बावजूद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। अब पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए अलग तरीके अपनाने पर मजबूर है।
जानकारी के मुताबिक, सुरेश शर्मा नगर निवासी अशोक कुमार के घर चोर पड़ोसी की छत के रास्ते घुसे। उन्होंने दरवाजा खोलकर घर में रखी बुलेट मोटरसाइकिल और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित द्वारा दिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। फुटेज की जांच और तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान हाजियापुर निवासी सिकंदर और बिथरी के मुकेश कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी सिकंदर ने पुलिस को चकमा देने के लिए चोरी किया गया चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया। इस हरकत के बाद पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई, जहां एक्स-रे में ब्रेसलेट उसके पेट में होने की पुष्टि हुई।
अब पुलिस ब्रेसलेट को बरामद करने के लिए आरोपी की निगरानी कर रही है। अगर प्राकृतिक तरीके से यह बाहर नहीं आता है, तो डॉक्टरों की मदद से ऑपरेशन कर इसे निकाला जा सकता है। इसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.