बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, डंपर ने सोते हुए परिवार को कुचला, 4 की मौत

HIGHLIGHTS
- बाराबंकी। फतेहपुर-भनौली मार्ग पर शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। झांसा गांव के पास सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक ही परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में पिता और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। हादसे के बाद गांव में गहरा शोक फैल गया है। जानकारी के अनुसार, झांसा गांव निवासी नीरज चौहान (
- अपनी पत्नी आरती चौहान (
- और तीन बच्चों अनुराग (12), आशी (10)…
बाराबंकी। फतेहपुर-भनौली मार्ग पर शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। झांसा गांव के पास सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक ही परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में पिता और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। हादसे के बाद गांव में गहरा शोक फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, झांसा गांव निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती चौहान (34) और तीन बच्चों अनुराग (12), आशी (10) व आशू (8) के साथ घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे। गर्मी के चलते पूरा परिवार रात में बाहर सोने के लिए मजबूर था। इसी दौरान करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सीधे उनके ऊपर चढ़ गया।
हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और उनके बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशी और आशू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में आशी और आशू ने भी दम तोड़ दिया।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। मां आरती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.