वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफल, जम्मू से कटड़ा तक विस्तार पर फिलहाल रोक

जम्मू: मंगलवार सुबह जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन, कटड़ा के बीच 20 कोच वाली विशेष वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन संपन्न हुआ। रेलवे अधिकारियों ने इसे तकनीकी रूप से सफल बताया।
ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्टेशन संचालन सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की परीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह ट्रायल ट्रेन के विस्तार और कश्मीर के लिए सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया।
प्रारंभ में रेलवे ने अधिसूचना जारी कर कहा था कि 1 मार्च से वंदे भारत का संचालन जम्मू तक किया जाएगा। लेकिन बाद में रात को नई अधिसूचना में यह विस्तार अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
ट्रायल रन मंगलवार सुबह 11 बजे जम्मू तवी स्टेशन से शुरू हुआ और दोपहर 12:45 बजे कटड़ा स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी परीक्षण के बाद ही यात्रियों के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
यात्री मार्ग की सुविधा को देखते हुए, ट्रेन अब 20 कोच वाली होगी, जिससे जम्मू से श्रीनगर के लिए यात्रा केवल चार घंटे 55 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह सड़क मार्ग से लगभग छह-सात घंटे कम समय में कश्मीर पहुँचने का विकल्प प्रदान करेगा।
जम्मू रेलवे स्टेशन पर अलग प्लेटफार्म नंबर सात तैयार किया गया है, ताकि बढ़ती यात्रियों की संख्या और नई ट्रेन संचालन को सहज बनाया जा सके। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से कश्मीर के लिए यह ट्रेन आने वाले समय में यात्रियों के लिए बड़ा राहत उपाय साबित होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.