ट्रंप ने पीएम मोदी को किया कॉल, 40 मिनट की बातचीत में क्या-क्या हुआ?

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय संवाद जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी टेलीफोनिक वार्ता है।
पश्चिम एशिया और होर्मुज पर चर्चा
बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। दोनों नेताओं ने इस अहम समुद्री मार्ग को खुला, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत तनाव कम करने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के पक्ष में है।
रणनीतिक साझेदारी पर जोर
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि बातचीत के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार संपर्क बनाए रखेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.