राेड शो के दौरान गिटार बजाते दिखे TVK नेता विजय, फैंस ने भर-भरकर दिए तोहफे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मी बढ़ते ही पहली बार चुनाव में उतर रही थलापति विजय की पार्टी, तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) ने प्रचार अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया है। 8 अप्रैल 2026 को तिरुनेलवेली जिले में आयोजित रोड शो के दौरान भारी भीड़ जुटी और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक विजय का स्वागत किया।
रोड शो में विजय को समर्थकों ने कई खास तोहफे भेंट किए। इनमें गिटार, धान और सेंगोल शामिल हैं। सेंगोल तमिलनाडु की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान वाला पारंपरिक राजदंड है, जो उनके समर्थकों के प्यार और सम्मान को दर्शाता है। इससे पहले भी सलेम की कुछ रैलियों में विजय को सेंगोल भेंट किया जा चुका है।
VIDEO | Tamil Nadu polls: Supporters gift guitar, paddy, sengol to TVK leader Vijay during his roadshow in Tirunelveli.#AssemblyPollsWithPTI #TamilNaduPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6RPgrvzjWE
टीवीके के जरिए राजनीति में कदम
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता थलापति विजय अब राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने TVK पार्टी के टिकट पर दो सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है—चेन्नई की पेराम्बूर और तिरुचिरापल्ली (त्रिची) पूर्व सीट। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी बड़े दल जैसे DMK, AIADMK या BJP के साथ गठबंधन नहीं करेगी। विजय का कहना है कि वे तमिलनाडु के लोगों की समस्याओं का समाधान और अच्छे प्रशासन के लिए मैदान में हैं।
'जन नायकन' फिल्म की रिलीज़ की तैयारी
थलापति विजय की बहुचर्चित राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' भी इस समय सुर्खियों में है। यह उनकी अभिनय करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया और विधानसभा चुनाव के कारण फिल्म की रिलीज़ में देरी हुई है। 'जन नायकन' में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार नजर आएंगे, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। अगर सब कुछ योजना अनुसार हुआ तो फिल्म 24 या 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.