होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना अलर्ट

भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाले दो और व्यापारी जहाज इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात हैं। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी भारतीय जहाज इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरेंगे।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य को रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यह दुनिया के प्रमुख तेल मार्गों में से एक है, जहां सुरक्षा के लिहाज से लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते इस जलडमरूमध्य में माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। ईरान अन्य देशों के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने नहीं दे रहा है, लेकिन भारतीय जहाजों के लिए कोई रोक नहीं है। इससे पहले भी भारत के जहाजों ने सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया है। ऐसे हालात में भी, भारतीय नौसेना अपने युद्धपोतों के साथ सतर्कता बनाए हुए है।































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.