विदेशFEATURED
अमेरिका ने की भारत के साथ वेनेजुएला तेल डील की पुष्टि, चीन को भी किया आमंत्रित

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि चीन वेनेजुएला से तेल खरीदना चाहता है तो उसका स्वागत है, जबकि भारत पहले ही इस मामले में डील पूरी कर चुका है।
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “भारत आ रहा है और वे ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से खरीदेंगे। हमने उनके लिए डील पहले ही तय कर दी है। चीन भी आ सकता है और वहां से तेल खरीद सकता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने भारत के साथ वेनेजुएला से तेल की खरीद के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले ही कर ली हैं और अन्य देशों को भी इसमें भाग लेने की स्वतंत्रता है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.