करवा चौथ पर कब दिखेगा चांद? दिल्ली-NCR समेत प्रमुख शहरों का समय यहां देखें

HIGHLIGHTS
- करवा चौथ पर पूजा और व्रत पारण के समय की पूरी जानकारी।
- दिल्ली-NCR में बादल और बारिश चांद के दीदार में देरी कर सकते हैं।
- देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय के समय में अंतर रहेगा।
प्रेम, विश्वास और सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ आज मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान पूरे दिन अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता, इसलिए इस व्रत को कठिन माना जाता है।
करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन करने और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद खोला जाता है। इसी कारण महिलाओं को पूरे दिन चांद निकलने का इंतजार रहता है। हालांकि, इस साल दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में बारिश की संभावना के चलते चंद्रमा के दर्शन करने में परेशानी हो सकती है। खराब मौसम और आसमान में बादल छाए रहने से चांद दिखाई देने में देरी भी हो सकती है।
ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके शहर में चंद्रोदय का संभावित समय क्या है। आइए जानते हैं दिल्ली-NCR समेत देश के प्रमुख शहरों में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय।
करवा चौथ 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक।
पूजा विधि: शुभ मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करें।
निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से देर रात 12:31 बजे तक।
व्रत पारण: चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें।
करवा चौथ 2026: देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय
करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का संभावित समय नीचे दिया गया है।
| क्रम संख्या | शहर | चांद निकलने का समय |
|---|---|---|
| 1 | नई दिल्ली | शाम 8:17 बजे |
| 2 | नोएडा | शाम 8:16 बजे |
| 3 | गुरुग्राम | शाम 8:18 बजे |
| 4 | चंडीगढ़ | शाम 8:12 बजे |
| 5 | जयपुर | शाम 8:28 बजे |
| 6 | लखनऊ | शाम 8:06 बजे |
| 7 | पटना | शाम 7:52 बजे |
| 8 | कोलकाता | शाम 7:47 बजे |
| 9 | भोपाल | शाम 8:31 बजे |
| 10 | इंदौर | शाम 8:39 बजे |
| 11 | अहमदाबाद | शाम 8:52 बजे |
| 12 | मुंबई | रात 9:00 बजे |
| 13 | पुणे | शाम 8:58 बजे |
| 14 | हैदराबाद | शाम 8:41 बजे |
| 15 | बेंगलुरु | शाम 8:55 बजे |
| 16 | चेन्नई | शाम 8:44 बजे |
| 17 | नागपुर | शाम 8:29 बजे |
| 18 | रायपुर | शाम 8:18 बजे |
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.