'किसी मंत्री से नहीं मिलेंगे, ... '- गुस्से में वाई पूरण कुमार की पत्नी का बयान

चंडीगढ़: हरियाणा के दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस बीच उनकी पत्नी और वरिष्ठ आईएएस अमनीत पी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने परिजनों के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और सरकार के किसी भी मंत्री से बातचीत करने से साफ इनकार कर रही हैं।
वीडियो में अमनीत कहती हैं, “हमें हमारे हाल पर छोड़ दो। सरकार को वाई पूरण के साथ जो करना है, कर ले।” उनके साथ उनके भाई भी मौजूद हैं और वे अमनीत को सांत्वना देते हुए कहते हैं कि “तुम्हें किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। पूरा परिवार और समाज तुम्हारे साथ है। परिवार का एक बोर्ड बनाओ, वही सारे फैसले लेगा।”
वीडियो सेक्टर-24 स्थित अमनीत पी कुमार के आवास का है। इसी स्थान पर लोग दिवंगत आईपीएस को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई व्यक्ति फोन पर किसी मंत्री से बात करवाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अमनीत के तेवर स्पष्ट हैं कि सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से वे नाराज हैं।
इस वायरल वीडियो के बाद न तो रविवार को और न ही सोमवार को किसी मंत्री ने अमनीत पी कुमार से मुलाकात की। इससे पहले हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण बेदी कई बार अमनीत पी कुमार को मनाने उनके घर पहुंचे थे। सोमवार और रविवार को सिर्फ राजनीतिक अधिकारी ही उनके आवास पर मौजूद रहे।
विश्लेषकों का कहना है कि यह वीडियो सरकार पर बढ़ते दबाव और परिवार की नाराजगी को दर्शाता है, और मामले की सियासी संवेदनशीलता को और बढ़ा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.