कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपीएसआरटीसी श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा और 24 घंटे कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। सुरक्षा, रूट डायवर्जन और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका शहर की डेढ़ दर्जन से अधिक जर्जर सड़कों का निर्माण कराएगी। वार्ड 31 और 33 की सड़कों के लिए 50 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया। वर्मा पार्क, अंकित विहार और पटेल नगर की खराब सड़कों का जल्द निर्माण शुरू होगा।

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित हुई। 200 से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने विशेषज्ञों से करियर संबंधी जानकारी ली। बच्चों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की योजना को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू बरामद हुए, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है, अन्य गतिविधियों की भी जांच जारी है।

मुजफ्फरनगर महावीर चौक प्रकरण में घायल कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कुलदीप सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

बोरवेल गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत। ठेकेदार कंपनी ब्लैकलिस्ट, एफआईआर दर्ज। दो सुपरवाइजर बर्खास्त, लापरवाही पर कार्रवाई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और युवाओं व व्यापारियों को सम्मान मिल रहा है। सीएम ने सरकार की योजनाओं, किसानों, युवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत प्रदेश के करीब 1.28 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों के कई प्रोफेसरों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। योजना के संचालन के लिए पंजाब नेशनल बैंक और उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू किया गया।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने छात्र आंदोलन, पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्रों पर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। देश में भाईचारा बनाए रखने और राष्ट्रीय हितों के आधार पर विदेश नीति तय करने की बात कही।

ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में एसटीपी टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत। सफाईकर्मी को बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

बहजोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर बहराइच से जालंधर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। बस से बाहर निकले कुछ यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हादसे के कारणों की जांच जारी है।

बरेली की पुलिस चौकी में छात्र ने दरोगा और सिपाहियों से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार। शिक्षक-छात्र विवाद सुलझाने के दौरान माफी मांगने को लेकर बढ़ा मामला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और सरकारी काम में बाधा समेत मुकदमे दर्ज किए।

असदुद्दीन ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष और कुर्बानी की बड़ी जीत बताया। ओवैसी ने कहा कि आंदोलन ने सरकार को संदेश दिया है कि देश में तानाशाही नहीं चलेगी और लोकतंत्र संविधान के अनुसार चलना चाहिए। एआईएमआईएम प्रमुख ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित कलाधाम सोसायटी के पास 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत। परिजनों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

रामपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान गेस्ट हाउस में इकरा हसन और आजम खां समर्थकों के बीच विवाद। जौहर यूनिवर्सिटी मामले में सपा सांसदों ने छात्रों से मुलाकात कर समर्थन का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आरडीए के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।