कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

टिहरी: प्रतापनगर ब्लॉक के ओण पट्टी क्षेत्र के देवल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि किशोरी से मिलने पहुंचे दोनों युवकों को उसके परिजनों ने कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, देवल गांव निवासी धनपाल लाल के पुत्र केतन लाल (18) और उसका दोस्त दिवाकर डिमरी 7 जून की रात एक कॉल के बाद खोलगढ़ गांव पहुंचे थे। केतन के परिजनों का कहना है कि किशोरी ने खुद फोन कर उसे बुलाया…


बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां शिवचंद्र राम ने राष्ट्रीय जनता दल को झटका देते हुए अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एमएलसी पद न दिए जाने से वे काफी असंतुष्ट चल रहे थे। इसी नाराजगी के बीच उन्होंने यह कदम उठाया और पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। पार्टी में अपने योगदान का किया उल्लेख शिवचंद्र राम ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन क…

जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डीएचएल कार्यालय के सामने उस समय हुआ जब दंपती एक्टिवा पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, करतारपुर निवासी कमलजीत सिंह अपनी पत्नी कैलाश कौर के साथ काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर महिला की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश कौर सड़क पर गिर गईं और उनके…
