कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पहाड़गंज क्षेत्र में नजूल और सीलिंग भूमि पर बने सैकड़ों भवन अब ध्वस्तीकरण की जद में आ गए हैं। जांच के बाद करीब 200 भवनों को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर 199 भवन स्वामियों को नोटिस तामील कराए। संयुक्त टीम ने मौके पर की कार्रवाई मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के नेतृ…


पंजाब: हिमाचल प्रदेश में लगाए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध में बुधवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने मोड़ा टोल प्लाजा के पास हिमाचल से आने वाले वाहनों से ‘खालसा राज टैक्स’ के नाम पर स्वैच्छिक योगदान लेना शुरू किया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे निहंग सिंह अछर सिंह के नेतृत्व में कई निहंग मौके पर पहुंचे और उन्होंने वाहनों को रोककर चालकों से सहयोग की अपील की। दोपहर तक कई वाहन चालकों ने अपनी इच्छा अनुसार 10, 20 और 50 रुपये का योगदान दिया। स्वैच्छिक…


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 2022 भर्ती परीक्षा बुधवार से प्रदेशभर में शुरू हो गई। परीक्षा का आयोजन 36 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर किया जा रहा है और यह दो दिन यानी 3 और 4 जून को दो-दो पालियों में संपन्न होगी। सख्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल-मुक्त बनाने के लिए हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। एआई आधारित एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की रियल-टाइम निगरानी की…

