कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए एक अहम घोषणा करते हुए कई फसलों पर सहकारी ऋण सीमा बढ़ाने का ऐलान किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए KCC नीति में बदलाव कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए प्रति एकड़ ऋण सीमा 24,300 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही पहली बार फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को 2,000 रुप…

दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे मामले में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर स्पा सेंटर में काम कर रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय वाणी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में द्वारका साउथ क्षेत्र में उसके खिलाफ आईटीपी एक्ट और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह लगातार सुनवाई में अनुपस्थित रही, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। द्वारका जिला पुलिस उपायुक…




जम्मू क्षेत्र में किसान तेजी से पारंपरिक खेती से हटकर लीची की हाई डेंसिटी प्लांटेशन (HDP) तकनीक को अपना रहे हैं। अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी की संभावनाओं के कारण यह आधुनिक बागवानी मॉडल किसानों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। बागवानी विभाग के अनुसार, एचडीपी तकनीक अपनाने वाले किसान एक कनाल भूमि से सालाना लगभग 24 हजार से 30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं। इसी संभावनाओं को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आने वाले वर्षों में 3,200 से अधिक कनाल पारंपरिक लीची बागानों को हाई डेंसिटी प्लांटेश…

मुजफ्फरनगर में सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्टंट में इस्तेमाल की जा रही एक थार और एक स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किया गया है। बेलड़ा गांव में सड़क पर बना स्टंट का वीडियो पुलिस के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा में कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर चार पहिया वाहनों से स्टंट करते हुए पाए गए। इस घटना…


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुल 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तमकुहीराज और पावानगर की पावन भूमि पर आने को सौभाग्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण के बाद यह उनका इस क्षेत्र का पहला दौरा है। उन्होंने इस क्षेत्र को धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भूमि भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ी हुई मानी जाती ह…