कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बंदरों का उत्पात लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शनिवार को कचहरी परिसर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब बैनामा कराने आए एक युवक के दो लाख रुपये लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया और नोट उड़ाने लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, कचहरी में अधिवक्ता सोहनपाल और आमिर खान के चैंबर पर एक युवक जमीन का बैनामा कराने पहुंचा था। स्टांप खरीदने के लिए अधिवक्ता ने रविंद्र लोधी उर्फ राजू को दो लाख रुपये एक पॉलिथीन में रखकर दिए थे। जैसे ही…

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफखां सराय में स्थित मजार, मस्जिद और शाही इमाम के मकान से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर संभल की जामा मस्जिद के शाही इमाम आफताब हुसैन वारसी और उनके भाई मेहताब हुसैन के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली में दर्ज की गई है। सुल्तानपुर बुजुर्ग क्षेत्र के हल्का लेखपाल मुकेश कुमार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गाटा संख्या 452 की भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित थी और चकबंदी प्रक्र…


बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने की तैयारी है। इस संबंध में घोषणा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की है। मंत्री ने कहा कि वैभव की प्रतिभा और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके जुड़ने से स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को नई दिशा मिलेगी। मंत्री ने की वैभव की सराहना स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी के खेल कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कम उम्र में क्रिकेट में उनकी पहचान बनना बेहद सराहनीय है। उन्होंन…

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के कसोल क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। इस घटना में एक स्थानीय युवक घायल हो गया, जिसे पैर में गोली लगी है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों में विवाद के बाद फायरिंग जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और एक पर्यटक ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर स्थानीय युवक के पैर में गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-त…

मुजफ्फरनगर में मौसम विभाग की चेतावनी शनिवार को पूरी तरह सही साबित हुई। दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और पहले धूल भरी तेज आंधी चली, जिसके कुछ ही समय बाद जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां लोगों को लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। आसमान में घने काले बादल छाने के बाद हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं। इससे शहर से लेकर ग…



