कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र स्थित बघरा बस स्टैंड पर बुधवार को ई-रिक्शा चालक और एक राहगीर के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा का पहिया एक राहगीर के पैर पर चढ़ जाने के बाद विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे बस स्टैंड पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर…

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) यानी यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम चार बजे जारी किए जाएंगे। इस बात की जानकारी परिषद के सचिव भगवती सिंह ने दी है। इस साल लाखों छात्रों ने दी परीक्षा बोर्ड के अनुसार वर्ष 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 छात्र शामिल रहे, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं थीं। इंटरमीडिएट (12वीं) में 24,79,352 विद्य…







