मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार थार बिजली पोल से टकराई, चालक गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार थार वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का मजबूत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया और आसपास बिजली के तार बिखर गए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में टक्कर का प्रभाव इतना अधिक था कि बिजली का खंभा मुड़कर लगभग तीर-कमान जैसा आकार ले गया, जबकि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे चालक सुल्तान, पुत्र नफीस निवासी खालापार को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई।

रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी Deepak Kumar ने बताया कि हादसा करीब रात 2 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार के साथ-साथ ब्रेक फेल या किसी तकनीकी खराबी की संभावना भी सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, सुल्तान अपने घर से रुड़की की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन और टूटे हुए खंभे को हटवाकर सड़क साफ कराई, ताकि सुबह यातायात सामान्य रूप से चल सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.